प्लेटलेट्स (Blood Platelets Count) क्या है इसके बढ़ाने के देशी उपाय, क्यों है यह शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण

भारत में हर साल गांव से लेकर शहर तक बरसात के मौसम में अनेकों बीमारियों से लोग जूझ रहे होते हैं इन्हीं बीमारियों में एक है प्लेटलेट का कम होना, यह समस्या अब आम बनती जा रही है इसे डॉक्टरी या मेडिकल भाषा में 'थ्रोंबोसाइट्स' कहा जाता है।

Blood platelets and red blood cells flowing in the bloodstream with natural herbs

प्लेटलेट्स के कम होने के वैसे तो कई कारण बताए जाते हैं लेकिन सामान्य तौर पर इसके कम होने में डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों का होता है, एलोपैथ में इसको बढ़ाने के लिए कोई कारगर इलाज नहीं है कई बार तो मरीज की मृत्यु तक हो जाती है। प्लेटलेट्स को कैसे बढ़ाएं और उसके लिए क्या डाइट प्लान होना चाहिए इन सबके बारे में आगे लेख में विस्तार से चर्चा करेंगे।

प्लेटलेट्स क्या है और यह क्यों है शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण

यह खून की सबसे छोटी कोशिका होती है और यह घाव से खून बहने की स्थिति में मददगार होती है अर्थात यह खून के थक्के बनाती है जो चोट लगने में सहायक होती है रक्त का थक्का बनाने तक यह पहले प्लग का निर्माण करती है। इसकी कमी से घावों में अत्यधिक रक्तस्राव और आन्तरिक ब्लीडिंग के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।

Information about platelets: small particles in blood that help stop bleeding.

  • रक्त की एक बूंद में हजारों की संख्या में प्लेटलेट्स मौजूद होती हैं यह एक प्रकार से शरीर के अंदर मौजूद रक्षा की पहली आवरण है।
  • किसी भी सामान्य मनुष्य में इनकी संख्या 150000 से 450000 लाख तक होती है इससे कम या ज्यादा होने की स्थित में इंसान बीमार पड़ सकता है।
  • शरीर हर 3 दिन में अर्थात 72 घंटो में नई प्लेटलेट्स का निर्माण करता है जो 10 दिनों तक जीवित रहती हैं।
  • प्लेटलेट्स की कमी को थ्रोंबोसाइटोपेनिया और ज्यादा बढ़ने पर इसे थ्रोंबोसाइटोसिस कहा जाता है।
  • इसकी कमी से स्किन पर चकत्ते पड़ना, खरोंच लगने से भी ज्यादा  रक्तस्राव होना, महिलाओं में माहवारी के समय सामान्य से ज्यादा ब्लीडिंग होना, दातों से खून आना व पेशाब का रंग लाल या गहरा पीला हो जाना इत्यादि।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट प्लान (Diet Plan To Increase Platelets)

प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को खानपान में अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए, अगर आप इस डाइट चार्ट को फॉलो करते हैं तो नेचुरल तरीके से आप इसके काउंट को बढ़ा सकते हैं इसके लिए आपको डॉक्टर या अस्पताल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Diet chart to increase platelets count

  • सबसे पहले सुबह 5 या 6 बजे के बीच उठकर 2 से 3 गिलास हल्का गरम पानी पिएं और उसके बाद लगभग 50 से 100 कदम चलें और फिर नित्य क्रिया के लिए जाएं।
  • खाली पेट सुबह 5 रात में भिगाए हुए बादाम लें, 1 कप पानी में 20ml एलोवेरा का जूस, 2 अंजीर जो रात में भिगाए गए हों, लगभग 3 चम्मच पपीते के पत्तों का जूस और साथ में 2 आमला अगर सीधे खा सकते हैं।
  • ब्रेकफास्ट के समय आप पोहा, उपमा, ब्वॉयल्ड अंडों में व्हाइट वाला पार्ट, या 2 रोटी के साथ दाल या हरी सब्जी व खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं।
  • मिडिल मिल 11 बजे के समय फल, हर्बल टी, ग्रीन टी या अनार का जूस(50ML) पी सकते हैं।
  • लंच का समय 1 से 2 बजे के बीच होना चाहिए जिसपे आप दाल सब्जी और 2 रोटी खा सकते हैं और ज्यादा खाने का मन न हो तो मूंग दाल खिचड़ी भी खा सकते हैं खाने के आधे घंटे पहले सलाद जरूर खाएं।
  • 5 बजे सूप या ग्रीन टी जैसे पदार्थ या कच्चा पपीता खा सकते हैं।
  • डिनर में दाल हरी सब्जियां एक दो चपाती और साबूदाना की खिचड़ी एक बढ़िया ऑप्शन है साथ में चुकंदर भी खा सकते हैं।

प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल कौन से हैं

फलों का योगदान शरीर के घटकों को पूरा करने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण है इन फलों का प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे इंसान को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे।

fruits for platelets count increase

  • Apple 
  • Banana 
  • Papaya
  • Kiwi
  • Peach
  • Pear (नाशपाती)
  • Mango
  • Watermelon 
  • Muskmelon 
  • chikoo
  • Figs 
  • सिट्रस (Vitamin C) से भरपूर फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर और मौसम्बी जैसे फल फायदेमंद हैं इनका एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की सूजन को कम करेगा और प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के साथ पाचन में भी लाभदायक है।
  • प्लेटलेट्स की कमी होने पर लाल हरी मिर्च, लौंग और अधिक नमक का सेवन नहीं करना है।

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए घरेलू आयुर्वेदिक उपाय व नुस्खे

घर पर रहकर आप इन ग्रेडिएंट का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि डेंगू या अन्य बुखार से पीड़ित व्यक्ति को रिकवर करने में मदद करेगी।

  1. बकरी का दूध कम से कम 50ml दोनो टाइम जरूर लें।
  2. गाजर या बीटरूट का जूस निकलकर दिनभर में एक से दो बार जरूर पिएं।
  3. कुम्हड़ा या कद्दू का जूस भी सहायक है पपीते के पत्ते व अनार का रस भी ले सकते हैं।
  4. चुकंदर और अमला खाली पेट लेने से प्लेटलेट बहुत जल्दी रिकवर होती है।
  5. पपीत का एक पत्ता, एक टुकड़ा गिलोय, तुलसी पत्ता, लौंग मिलाकर काढ़ा बनाकर पीना काफी लाभदायक है।
  6. एलोवेरा का जूस खाली पेट पीने से यह हमारे इम्यून सिस्टम के स्तर को बहुत तेजी से बढ़ाता है और प्लेटलेट्स काउंट को रिकवर करने में मदद करता है।
  7. अंजीर को रात में पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन अत्यन्त लाभदायक है।

निष्कर्ष

प्लेटलेट्स काउंट की कमी महसूस होने पर उसे प्राकृतिक तरीके और हर्ब्स अपनाकर पूरा करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगा और जल्दी स्वास्थ्य रिकवर होने में मदद मिलेगी। बताई गई डाइट चार्ट डाइटीशियन और वेदों द्वारा प्रमाणित है आप इन सबका उपयोग करने के पहले चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें, किसी भी प्रकार की त्रुटि या सुझाव के लिए कमेंट कर जरूर बताएं।

Support Us

भारतवर्ष की परंपरा रही है कि कोई सामाजिक संस्थान रहा हो या गुरुकुल, हमेशा समाज ने प्रोत्साहित किया है, अगर आपको भी हमारा योगदान जानकारी के प्रति यथार्थ लग रहा हो तो छोटी सी राशि देकर प्रोत्साहन के रूप में योगदान दे सकते हैं।

Amit Mishra

By Amit Mishra

नमस्कार! यह हमारी टीम के खास मेंबर हैं इनके बारे में बात की जाए तो सोशल स्टडीज में मास्टर्स के साथ ही बिजनेस में भी मास्टर्स हैं सालों कई कोचिंग संस्थानों और अखबारी कार्यालयों से नाता रहा है। लेखक को ऐतिहासिक और राजनीतिक समझ के साथ अध्यात्म,दर्शन की गहरी समझ है इनके लेखों से जुड़कर पाठकों की रुचियां जागृत होंगी साथ ही हम वादा करते हैं कि लेखों के माध्यम से अद्वितीय अनुभव होगा।

Related Posts

Post a Comment