सितंबर 2024 के प्रमुख करेंट अफेयर्स : प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से करेंट अफेयर्स अर्थात समसमियिकी का सिलेक्शन की दृष्टि से बहुत योगदान है हर पेपर में इसका वेटेज बढ़ता ही जा रहा है और आज यह स्थिति है कि बिना इस विषय की तैयारी के एग्जाम निकालना संभव नहीं है।

September 2024 current affairs

प्रतियोगी छात्रों के लिए बेहद सुविधापूर्ण ढंग से एक ही जगह अलग-अलग टॉपिक्स के महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को एकत्र किया है यह सितंबर माह (September Month 2024 Current affairs) के संपूर्ण समसमियिक घटनाए हैं।

सितम्बर माह की प्रमुख समसमायिक बिन्दु (September 2024 Monthly Current Affairs)

यहां पर हमने खेल, युद्धाभ्यास, पुरुस्कार, नियुक्ति, योजना, ऐप पोर्टल, जनजातियां इत्यादि जैसे टॉपिक से प्रश्नों को चुना है जो आगामी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं।

  • भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस 'तबर' ने स्पेनिश नैवी के 'अटालाया' जहाज के साथ समुद्री साझेदारी (Maritime Partnership Exercise) अभ्यास में भाग लिया, इंडियन नेवी का यह जहाज दो दिवसीय यात्रा पर स्पेन के मलागा पहुंचा था।
  • Hurun India Rich List 2024 में प्रथम पायदान पर गौतम अदानी हैं और दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी हैं अदानी समूह के पास कुल संपत्ति 11 लाख 61 हजार 8 सौ करोड़ की संपत्ति है।
  • हुरून इंडिया रिच लिस्ट ने एशिया के अरबपतियों की राजधानी मुंबई को घोषित किया है।
  • हाल ही में 5th Global Fintech Fest का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे और इस फेस्ट का विषय था 'अगले दस सालों का फाइनेंशियल खाका तैयार करना।'
  • हाल ही में प्रोजेक्ट नमन की शुरुवात हुई इसका संबंध इंडियन आर्मी से है Project Naman सेना से रिटायर्ड सैनिकों के परिवारों के कल्याण की योजना है।
  • The Solar Energy Corporation Of India (SECI), NHPC (National Hydraulic Power Corporation) और SJVN (Satluj Vidyut Jal Nigam Limited) इन तीनों को बीते दिनों के "नवरत्न" कंपनियों का खिताब मिला है।
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक ऑर्डर समिति(IOC)ने अभिनव बिंद्रा को सम्मानित किया, पेरिस में हो रहे ओलंपिक खेलों में इस सम्मान से भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को सम्मानित किया गया।

abhinav bindra

  • ओलंपिक खेलों को पूर्ण रूप से सफल बनाने में योगदान के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉन को ओलंपिक गोल्ड ऑर्डर अवार्ड से नवाजा गया।
  • 133वें डूरंड एशिया फुटबाल कप के फाइनल में नॉर्थ ईस्ट एफसी ने एमबीएसजी को हराकर कप अपने नाम किया, यह फुटबॉल की सबसे पुराना क्लब है, विजेता टीम के मालिक फिल्म स्टार जॉन अब्राहम हैं।
  • पंजाब के पटियाला में स्थित "शम्भू सीमा" पर धरना दे रहे किसानों की शिकायतों के निराकरण हेतु बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष नवाब सिंह हैं।
  • पेरिस में आयोजित पैरा ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड दोनो में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पैरा एथलीट 'प्रीति पाल' हैं।
  • अमेरिकी कंपनी वर्कशायर हाथवे एक ट्रिलियन मार्केट कैपिटल वाली कंपनी बन गई है यह एक गैर तकनीकी कम्पनी है।
  • पश्चिम बंगाल की डॉक्टर के साथ जघन्य घटना के बाद वहां की सरकार ने एंटी रेप बिल "अपराजिता" पारित किया है। इस बिल के अनुसार यदि विक्टिम महिला की मृत्यु हो जाती है तो रेपिस्ट को भी मृत्यु दण्ड की सजा दी जाएगी।
  • दक्षिण पूर्व एशियाई देश ब्रूनेई जाने वाले पहले भारतीय पीएम बने मोदी, इसके पहले कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री ने ब्रूनेई की यात्रा नही की, यहां की राजधानी बंदर सेरी बेगावान है।
  • पेरिस पैरा ओलंपिक में भाला फेंक में सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीता अब तक वह 3 स्वर्ण पदक ला चुके हैं पेरिस ओलंपिक में 70.59 मीटर का जेवलिन थ्रो किया था।
  • पहला संयुक्त कमांडर सम्मेलन लखनऊ में आयोजित हुआ है रक्षा मंत्री और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद रहे, इस कार्यक्रम की थीम "शसक्त और सुरक्षित भारत : सशस्त्र बलों में परिवर्तन" चुनी गई।
  • "विष्णु युद्ध अभ्यास" राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत होने वाला अभ्यास था इसका उद्देश्य भविष्य में होने वाली महामारियों  का आकलन करना था, यह राजस्थान के अजमेर में आयोजित किया गया।
  • भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय ने "नोटरी पोर्टल" लॉन्च कर दिया है।
  • प्रेसीडेंट द्रौपदी मुर्मू जी ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में "विश्व शान्ति बुद्ध विहार" का उद्घाटन किया।
  • "वृंदावन ग्राम परियोजना" और "गीता भवन परियोजना" का संबंध मध्यप्रदेश राज्य से है।
  • कर्नाटक राज्य ने डेंगू बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है।
  • पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में तीरंदाजी में पहला स्वर्ण पदक लाने वाले भारतीय हरविंदर सिंह हैं यह हरियाणा के कैथल जिले से हैं।
  • शरत कमल को अंतराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ ने राजदूत घोषित किया है यह पहले भारतीय हैं जिन्हे एंबेसडर बनाया गया है।
  • भारत का पहला मानव रहित लड़ाकू विमान 'FWD 200B' बेंगलुरू में लॉन्च किया गया, इसे लड़ाकू ड्रोन भी कहा जाता है।
  • ब्रिटेन और फ्रांस को अलग करने वाली अटलांटिक महासागर पर स्थित इंग्लिश चैनल को पार करने की उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय सिद्धार्थ अग्रवाल हैं।
  • इंटरनेशनल सोलर एनर्जी का महोत्सव भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी लुइस सुवारेज ने अपने देश की राष्ट्रीय टीम से सन्यास ले लिया है वह उरुग्वे के रहने वाले हैं।
  • फ्रांस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का नाम 'मिशेल बर्नियर' है और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन हैं।
  • अप्रैल से जुलाई 2024 के मध्य 81 लाख करोड़ का ट्रांजेक्शन कराने वाला प्लेटफार्म UPI (Unified Payment Interface) है।
  • NDB या BRICS Development Bank मे एक नए देश अल्जीरिया को जोड़ा गया है इसके पहले ब्राज़ील,रूस,भारत,चीन,दक्षिण अफ्रीका मूल सदस्य और 2021 के बाद बांग्लादेश,यूएई,मिस्र और उरुग्वे को शामिल किया गया।
  • भारत के कपड़ा मंत्रालय ने "विजियोनेक्स्ट" का शुभारंभ किया इसके मंत्री गिरिराज सिंह जी हैं।
  • 'जल संचय जन भागीदारी पहल' का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी के कर कमलों द्वारा गुजरात के सूरत में किया गया।
  • ग्लोबल एआई समिट का आयोजन भारत के हैदराबाद शहर में किया गया है।
  • भारत को पेरिस पैराओलैंपिक में 18वीं पोजीशन हासिल हुई है।
  • मशहूर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में 900वा गोल मारा है यह कारनामा क्रोएशिया के विरुद्ध एक खेल में किया है।
  • ऐसा शहर जिसकी वायु सबसे स्वच्छ है और आबादी 10 से ऊपर है ताजा वायु सर्वेक्षण 2024 में सूरत को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • TIME मैगजीन की ग्लोबल AI 2024 पावरफुल लोगों में भारत के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को शामिल किया है जिनके पास अतिरिक्त में आईटी मिनिस्टर का भी प्रभार है।
  • कोविद बायोमार्कर लांच करने वाला पहला भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ है।
  • हाल ही में फ्रांस में पहली AI संधि हुई है जिसका मुख्य टॉपिक था कि तकनीकी विस्तार लेकिन साथ में कई सवाल।
  • दुनिया का पहला बरकाह या बराक परमाणु संयंत्र यूएई के अल धापरा में अरब की खाड़ी में स्थित है जो बिजली की आपूर्ति करेगा।
  • मंकीपॉक्स या एमपॉक्स के वायरस का नाम ग्लेड-2 है।
  • ओडिशा में नुवाखाई त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।
  • यूएस ओपन टेनिस जीतने वाले जैनिक सिनर इटली से हैं और यह खिताब हासिल करने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी हैं।
  • भारत सरकार ने हाल ही में यूएई के साथ असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते संधि पर हस्ताक्षर किए हैं इसका मतलब भारत बिजली आपूर्ति के लिए यूरेनियम आयत करेगा।
  • "करकुमा उर्मेंगसिस" हल्दी फैमिली की नई प्रजाति नागालैंड में खोज निकाली गई है।
  • ओडिशा राज्य की सबसे कमज़ोर 5वीं आदिवासी समूह जनजाति "साओरा" को निवास करने का अधिकार प्रदान किया है।
  • सबमरीन INS मालपे और मुल्की को भारत के केरल राज्य में हाल ही में लॉन्च किया गया है।
  • भारत की पहली 620 करोड़ की लागत से बन रही सिलिकॉन कार्बाइड विनिर्माण सुविधा केंद्र का उद्घाटन उड़ीसा के भुवनेश्वर में किया गया।
  • दिल्ली सरकार ने 'प्रोजेक्ट अभिशिक्ति' का उदघाटन किया गया है इसके अंतर्गत दिल्ली के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • अपनी नौसैनिक क्षमता दिखाने के लिए रूस ने "ओशन 2024" अभ्यास किया।
  • PCAF यानी की कार्बन अकाउंटिंग फाइनेंशियल पर सिग्नेचर करने वाला पहला भारतीय बैंक UNION BANK OF INDIA है।
  • 4th इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबाल चैंपियनशिप का फाइनल सीरिया ने मॉरीशस को हराकर जीता, यह खेल हैदराबाद में खेला गया और भारत इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहा।
  • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की संपत्ति भारत के बागपत जिले में कोताना में 13 बीघे स्थित है जिसे भारत सरकार "शत्रु संपत्ति अधिनियम" के तहत नीलाम करेगी।
  • टील कार्बन अध्ययन सेंटर राजस्थान के केवलादेव नेशनल पार्क में बनाया गया है।
  • Elon Musk की स्पेसेक्स ने हाल ही में पोलोरिश डॉन मिशन शुरू किया है इससे व्यक्तिगत स्पेसवॉक के लिए जा सकते हैं।
  • इंडियन एयरफोर्स ने "ईस्टर्न ब्रिज VII" संयुक्त सैन्य अभ्यास ओमान के साथ शुरू किया।
  • पुर्तगाल की सरकार फुटबॉलर रोनाल्डो के सम्मान में "CR7" सिक्के का अनावरण करेगी।
  • आचार्य चाणक्य कौशल योजना और अहिल्याबाई होलकर महिला विकास योजना का शुभारंभ महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मोदी जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
  • चौथे वैश्विक ऊर्जा निवेशक का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा गुजरात के गांधी नगर में किया गया।
  • CBI द्वारा बुलियन साइबर क्राइम और वर्चुअल एसेट क्राइम को खत्म करने के लिए Operation Chakra III शुरू किया।
  • प्राकृतिक पर्व कर्म अथवा करमा का त्योहार झारखंड में मनाया जाता है।
  • नीरज चोपड़ा ने ब्रसेल्स डायमंड लीग में 87.86 मीटर का भाला फेंक सिल्वर मेडल जीता। पेरिस ओलिंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक कर रजत पदक जीता।
  • "पालिटिक्स के पांच दशक" किताब का संबंध कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिन्दे से है यह इनकी आत्मकथा है।
  • हाल ही में कामर्स और उद्योग मंत्रालय(पियूष गोयल) ने "भास्कर प्लेटफार्म" लॉन्च करने की घोषणा की है।
  • TAPI परियोजना में तुर्कमेनिस्तान ने अपना काम पूरा कर दिया है अभी बांग्लादेश की बारी है इसके बाद पाकिस्तान और फिर भारत काम पूरा करेगा।
  • "हुकुतो-R2 चंद्र मिशन" जापान द्वारा लांच किया जाएगा जिसका उद्देश चांद पर लैंड करना होगा।
  • 5वीं एशियाई चैंपियनशिप हाकी प्रतियोगिता में भारत ने चीन को 1- 0 से हराया और जुगराज सिंह ने गोल किया था।
  • केंद्र सरकार ने "मिशन मौसम" के लिए 2000 करोड़ की मजूरी दी है।
  • हाल ही में भारत सरकार ने 'पोर्ट ब्लेयर' का नाम बदलकर श्री विजयापुरम कर दिया है यह अंडमान निकोबार की राजधानी है।
  • 4th अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन जी ने "रंगीन मछली ऐप" का शुभारंभ ओडिशा में किया है।
  • 'MVA-VN' मैंकीपॉक्स के टीके का नाम है
  • वंदे मेट्रो रेल जो कि अब नमो भारत रैपिड रेल हो गई है यह गुजरात में अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी, इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदीजी द्वारा किया गया है।
  • World Pharmacist Day 2024 में 25th September को मनाया गया।
  • जितिय त्योहार नेपाल में मनाया जाता है यह थारू और मधेशिया जाति के लोग मनाते हैं बच्चो की दीर्घायु के लिए।
  • दक्षिण पूर्व एशिया के "थाईलैंड" देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी दर्जी दिया है।
  • 55वा फिल्म फेस्टिवल गोवा में आयोजित किया गया है।
  • एशिया पावर सूचकांक में अमेरिका पहले में दूसरे पायदान में चीन और भारत तीसरे नंबर पर है रूस और जापान भारत से पीछे।
  • भारत और अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास बीकानेर में आयोजित हुआ।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में "समिट ऑफ द फ्यूचर" को संबोधित किया है।
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पोलिस एकेडमी का प्रमुख अमित गर्ग को नियुक्त किया गया है।
  • नॉर्थईस्ट के राज्य मणिपुर ने उग्रवाद से मुक्त होने की घोषणा की है।
  • 2024 का एकलव्य पुरुस्कार ओडिशा की "प्रत्याशा रे" को दिया गया है प्रत्याशा ने गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया में 4 गोल्ड मेडल जीते हैं।
  • भारत से हथियारों का सबसे ज्यादा आयात आर्मेनिया ने किया है।

September 2024 Important Days

प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक से एक दो प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं इन्हें जरूर याद कर लें।

  • 1 सितम्बर को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का स्थापना दिवस
  • 2nd को विश्व नारियल दिवस
  • 07th को अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस, पोलिस सहयोग दिवस, विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस
  • 10th को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 
  • 11th राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
  • 14th हिंदी दिवस
  • 15th को इंटरनेशनल डेमोक्रेसी दिवस, और नेशनल इंजीनियर दिवस
  • 16th विश्व ओजोन दिवस 
  • 18th विश्व बांस दिवस
  • 21st को अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस
  • 22th को विश्व गैंडा दिवस
  • 24th को विश्व बॉलीवुड दिवस

निष्कर्ष

सितंबर माह के सभी मुख्य करेंटअफेयर्स को एक साथ कवर किया गया है और कम शब्दों में ज्यादा बृहद रूप से बताने की कोशिश की गई है यह वनडे एग्जाम्स से लेकर सिविल सर्विसेज तक महत्त्वपूर्ण हैं किसी भी बात के लिए कमेंट में बताए।

Support Us

भारतवर्ष की परंपरा रही है कि कोई सामाजिक संस्थान रहा हो या गुरुकुल, हमेशा समाज ने प्रोत्साहित किया है, अगर आपको भी हमारा योगदान जानकारी के प्रति यथार्थ लग रहा हो तो छोटी सी राशि देकर प्रोत्साहन के रूप में योगदान दे सकते हैं।

Amit Mishra

By Amit Mishra

नमस्कार! यह हमारी टीम के खास मेंबर हैं इनके बारे में बात की जाए तो सोशल स्टडीज में मास्टर्स के साथ ही बिजनेस में भी मास्टर्स हैं सालों कई कोचिंग संस्थानों और अखबारी कार्यालयों से नाता रहा है। लेखक को ऐतिहासिक और राजनीतिक समझ के साथ अध्यात्म,दर्शन की गहरी समझ है इनके लेखों से जुड़कर पाठकों की रुचियां जागृत होंगी साथ ही हम वादा करते हैं कि लेखों के माध्यम से अद्वितीय अनुभव होगा।

Related Posts

Post a Comment